{"_id":"6ae26158774ff28211094a2e","slug":"raids-conducted-at-sweet-shops-team-collects-four-samples-basti-news-c-207-1-bst1005-170547-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिठाई की दुकानों पर छापा, टीम ने लिए चार नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिठाई की दुकानों पर छापा, टीम ने लिए चार नमूने
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली पर मिलावटखोरी रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को संतकबीरनगर से आई अंतरजनपदीय टीम ने बस्ती के सभी तहसीलों में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर चार नमूने लिए। नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसीएफ राजेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। सूत्रों के अनुसार, हर्रैया, भानपुर, रुधौली, बस्ती सदर और नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया गया। विभाग के मुताबिक, दिवाली के मद्देनजर 26 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान में बुधवार से पहले दूध के दो और पनीर का एक नमूना लिया गया था। इस तरह अब तक कुल सात नमूने लिए जा चुके हैं।
अभियान के तहत संतकबीरनगर की टीम ने बस्ती में मिठाइयों की जांच की। बस्ती की खाद्य सुरक्षा टीम संतकबीरनगर में छापेमारी के लिए गई है। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और गुणवत्तायुक्त मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।