फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid on information of killing of banned animal

प्रतिबंधित पशु मारे जाने की सूचना पर दबिश

Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Raid on information of killing of banned animal
लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BASTI
प्रतिबंधित पशु मारे जाने की सूचना पर दबिश
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा गांव में प्रतिबंधित पशु के मारे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन फरार हो गए। खदरा गांव के चौकीदार ने बुधवार देर रात थाने पर सूचना दी कि गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु को मार रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी समीउल्लाह निवासी खदरा थाना लालगंज को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया है कि उसके साथी सहरे आलम उर्फ लोहरा, शमशाद निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर और नौशाद निवासी बढ़यामाफी थाना दुधारा संतकबीरनगर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी समीउल्लाह को कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीन अन्य नामजद आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र कुमार, खुश मोहम्मद, मुकुन्द त्रिपाठी के साथ हेड कांस्टेबल गोविन्द कुमार व कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed