फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Quota selection process postponed until further notice amidst the uproar.

Basti News: हंगामे के बीच कोटा चयन प्रक्रिया अगली तिथि तक स्थगित

Mon, 31 Aug 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Quota selection process postponed until further notice amidst the uproar.
बनकटी। हर्रैया के मुरादपुर ग्राम पंचायत में बीते करीब नौ महीने से रिक्त चल रहे राशन कोटे के चयन की प्रक्रिया बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। समूह की महिलाओं के बीच आपसी विवाद और गहमागहमी के कारण खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को चयन प्रक्रिया अगली तिथि तक स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन


हर्रैया ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन के लिए सोमवार को पंचायत भवन में बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल व एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल सहित समूह के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक बुलाई गई। इसमें स्वयं सहायता समूह की विमला देवी, रिंकू देवी, पूजा, मीना, सीमा सहित पांच महिलाओं ने कोटे के लिए आवेदन किया। जांच में तीन महिलाओं की सक्रियता मानक के विपरीत पाई गई। मीना देवी और रिंकू देवी के 12-12 सदस्य होने से मामला फंस गया।
विज्ञापन

इनमें किसी एक के चयन के लिए नाम लेते ही दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। रिंकू के समर्थक समूह के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण होने पर बीडीओ ने चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी। अब प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के बीच अगली तारीख पर दोबारा चयन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed