फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Questions about the safety of temporary ghats, some are muddy and some are bushes.

Basti News: अस्थायी घाटों की सुरक्षा पर सवाल, कहीं कीचड़ तो कहीं झाड़ियां

Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Questions about the safety of temporary ghats, some are muddy and some are bushes.
बस्ती। कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में अस्थायी तालाब या पोखरे पर पूजा की व्यवस्था की गई है। इन पर बैरिकेडिंग, गहराई की जांच और प्रकाश व्यवस्था का अभाव व्रतियों के लिए खतरा बन सकता है। शहर के अमहट मंदिर की साढि़यों से पूरब तरफ बने कच्चे घाट पर कीचड़ महिलाओं, बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना है। नगर पालिका की टीम ने उसे काफी हद तक ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन तलहटी की वजह से सुरक्षित नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

कुआनो नदी के दक्षिण तरफ भूअर सराय की तरफ सीढि़यां तो काफी सुंदर बन गई हैं , लेकिन सीढि़यां खत्म होते ही पानी की गहराई काफी ज्यादा है। शनिवार शाम तक बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी। आसपास के लोग बताते हैं कि पिछले वर्षों में अर्घ्य देने गईं कई महिला श्रद्धालु डूबते ने बचीं। ग्रामीण क्षेत्र के घाटों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि बनकटी, नगर, रुधौली, हर्रैया सहित कई नगर पंचायतों में घाटों को खूबसूरत बनाया गया है।
विज्ञापन

बावजूद इसके कई घाटों के आसपास काफी झाड़ियां हैं। व्रतियों की मांग है कि कीचड़ वाली जगह पर बालू की बोरियां लगवाई जाएं। जहां गहराई ज्यादा हो वहां बैरिकेडिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed