{"_id":"5e9c82488ebc3e78af5db577","slug":"quarantine-bandi-griaftaar-basti-news-gkp3485619197","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन बंदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन बंदी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल से भागा क्वारंटीन बंदी गिरफ्तार
बस्ती। जिला अस्पताल से फरार क्वारंटीन बंदी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। लालगंज थाने की पुलिस ने उसे गांव जाने के रास्ते में पकड़ा। इस मामले में केस दर्ज कराया गया था।
मार्च 2017 को नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी कलवारी के टेगरिया राजा निवासी महेंद्र पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय गिरफ्तार करने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। सात मार्च को वारंट होने पर उसे फिर जेल भेजा गया। जेलर ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उसे कारागार अस्पताल से दो दिन पहले रेफर कर जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। इस बीच वह शनिवार सुबह चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में एसपी हेमराज मीना ने पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।