{"_id":"6247416af2b1696e233ed34e","slug":"qestion-paper-24-hours-in-cctv-area-basti-news-gkp4318656187","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे सीसीटीवी की नजर में रहेगा डबल लाक अलमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे सीसीटीवी की नजर में रहेगा डबल लाक अलमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘24 घंटे सीसीटीवी की नजर में रहेगा डबल लॉक अलमारी’
बस्ती। बलिया जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्र के आउट होने को लेकर शासन सख्त हो गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर शुकवार को जीजीआईसी में डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को नए निर्देश दिए हैं। कहा कि अलग कक्ष में डबल लॉक अलमारी में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे।
अलमारी को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा के दिन खोला जाएगा। पेपर खुलने के बाद खुले हुए प्रश्न पत्रों को दूसरे अलमारी में रखा जाएगा, जिसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी केंद्र अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। एक रजिस्टर में कमरे में आने जाने वाले का नाम और निकलने का समय लिखना जरूरी होगा। जिस कक्ष में अलमारी होगी उसकी निगरानी 24 घंटे करानी होगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था फैलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। इस मौके पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, डीआईओएस दल सिंगार यादव, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।