फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PWD

पीडब्ल्यूडी में अब होंगे चार खंड

Sun, 22 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
PWD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोक निर्माण विभाग अब चार खंडों में काम करेगा। शासन ने चौथी इकाई निर्माण खंड (भवन) की स्थापना के संबंध में विभागाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

वर्तमान में बस्ती लोक निर्माण विभाग में प्रांतीय खंड, निर्माण खंड एक व पीडब्ल्यूडी एनएच खंड का कार्यालय संचालित हो रहा है। तीनों खंड के अलग-अलग कार्य निर्धारित किए गए हैं। यहां भवन निर्माण का जिम्मा निर्माण खंड एक ही निभाता आया है। शासन ने प्रदेश के 16 मंडलों में निर्माण खंड (भवन) की स्थापना करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ बस्ती व चित्रकूट मंडल के खंडों का नया नाम परिवर्तित कर मंडल मुख्यालयों पर ही स्थापित करने को कहा है। बस्ती मंडल में निर्माण खंड दो का कार्यालय संतकबीरनगर में है। जिसका नाम अब निर्माण खंड (भवन) कर दिया गया है। इसकी स्थापना बस्ती मंडल मुख्यालय पर की जाएगी। संतकबीरनगर का कार्यालय अब भवन निर्माण न करवाकर सिर्फ उनके पहले के निर्मित भवनों के देखभाल तक ही सीमित रहेगा। शासन के विशेष सचिव महेश कुमार ने मुख्य अभियंता को जारी निर्देश में कहा है कि इस नए खंड के जरिए ही पांच करोड़ रुपये से अधिक के लागत से निर्मित होने वाले भवनों के निर्माण करवाए जाएं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जल्द ही नए खंड की स्थापना की जाएगी। जिससे भवनों के निर्माण में कोई अवरोध न होने पाए।
- इं. बीबी श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी बस्ती सर्किल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed