{"_id":"6172f30143e32f0e7a03610f","slug":"pure-water-found-people-basti-news-gkp413842315","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख शहरियों को निर्बाध मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख शहरियों को निर्बाध मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा लाख शहरियों को निर्बाध मिलेगा शुद्ध पेयजल
बस्ती शहर में बनेंगे आठ वाटर हेड टैंक, परियोजपा पर कुल 23 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहुत जल्द ही बस्ती शहर के सवा लाख शहरियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी। अमृत पेयजल परियोजना के तहत सभी आठ वाटर हेड टैंक के निर्माण के लिए अब पर्याप्त जमीन मिल गई है। सभी पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
जल निगम ने करीब दो साल पहले नगर पालिका क्षेत्र के 14635 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए अक्तूबर 2019 में तकरीबन 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके तहत आठ वाटर हेड टैंक व नौ स्थानों पर बोरिंग होनी थी। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर कार्य कराने का निर्देश जारी किया तो टेंडर आदि की प्रक्रिया में गड़बड़ी के चलते दोबारा टेंडर करने की नौबत आ गई। किसी तरह से साल भर पहले सिंतबर 2020 में प्रयागराज की दो कंपनियों ने काम चालू किया। तब सात वाटर हेड टैंक का निर्माण तो जमीन मिलने पर शुरू कर दिया गया, लेकिन आठवें टैंक के लिए जमीन ही नहीं उपलब्ध हो रही थी। इस टैंक से जिला चिकित्सालय समेत आसपास के इलाकों में पेयजल उपलब्ध होना था। इसके लिए जल निगम की टीम लगातार नगर पालिका प्रशासन के संपर्क में रही। बाद में नगर पालिका के प्रयास से जिला चिकित्सालय से दक्षिण दरवाजा रोड पर जमीन मिल गई। ऐसे में अंतिम ओवरहेड टैंक के निर्माण में आ रहा गतिरोध भी दूर कर लिया गया। यहां 1375 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनेगा, जिससे जिला अस्पताल और उसके आसपास के इलाकों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति संभव हो सकेगी।
-----------------
आठवें वाटर हेड टैंक के निर्माण के लिए जिला अस्पताल के पास जमीन उपलब्ध हो गई है। कार्य चालू करवा दिया जाएगा।
- रेहान फारुकी, एक्सईएन जलनिगम, बस्ती