फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Punjab's Vicky was thrashed by Baba Maniram

Basti News: पंजाब के विक्की को बाबा मणिराम ने किया चित

Wed, 20 Nov 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Vicky was thrashed by Baba Maniram
धोबहट गांव में कुश्ती लड़ते पहलवान- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के धोबहट गांव में मंगलवार को दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। पहले दिन विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने दांव आजमाए। पहलवानों के दांव पर लोगों ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया।
समाजसेवी अमरेंद्र यादव ने शिवा बस्ती व विशाल आंबेडकरनगर का हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ किया। इसमें शिवा ने विशाल को चित कर दिया। दूसरा मुकाबला सौरभ-तिघरा, आदित्य-धोबहट के बीच हुआ, जिसमें आदित्य ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला मोंटी दिल्ली तथा मोहम्मद परवेज उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें मोहम्मद परवेज ने जीत दर्ज की। शमशेर राजस्थान व रिजवान गनी जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबले में रिजवान गनी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं लकी थापा नेपाल व सोनू राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में लकी थापा ने जीत दर्ज की, जबकि विश्वजीत मथुरा व बबलू सिंह मेरठ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। विक्की पंजाब व वकार के मुकाबले में विक्की जीते। वहीं विनोद यादव छावनी व जनक पाल तुलसीपुर में जनक पाल जीते। विक्की पंजाब व बाबा मनीराम दास अयोध्या के बीच रोचक मुकाबला रहा, जिसमें बाबा मनीराम दास जीते। विश्वजीत मथुरा तथा मोंटी दिल्ली के बीच विश्वजीत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजक रणजीत सिंह यादव ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर बृजेश यादव, बबलू दूबे, राकेश, पलक धारी, राम सिंह यादव, प्रमोद यादव, रमाकांत यादव, संजय यादव, विनोद यादव, विजय यादव, आदर्श यादव, सुखराम यादव सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed