फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PRV officer accused of beating a middle-aged man, villagers create ruckus

Basti News: पीआरवी दरोगा पर अधेड़ को मारने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
PRV officer accused of beating a middle-aged man, villagers create ruckus
हरैया। छावनी थानांतर्गत नियामतपुर गांव में विवादित निर्माण की शिकायत पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम (112) के दरोगा पर अधेड़ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इससे अधेड़ की तबियत बिगड गई। जिसे देख ग्रामीणों के हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पीआरवी पुलिस टीम मौके से भाग खड़ी हुई। अधेड़ को परिजनों ने सीएचसी पर भर्ती कराया और छावनी थाने पर पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन

बता दें कि नियामतपुर गांव में घनश्याम मौर्या और उनके भाई में पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घनश्याम पुराने घर को गिरा कर नया निर्माण करवा रहे थे जिसे रुकवाने के लिए दूसरे भाई ने डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस टीम ने निर्माण कार्य रोकना दिया और घनश्याम मौर्या और उनके पुत्र संदीप को हिरासत में लेकर थाने लाने लगी। आरोप है कि इसी बीच किसी बात पर पीआरवी के दरोगा ने 55 वर्षीय घनश्याम मौर्या को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद गिरकर बेहोश गया। हालत बिगड़ता देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख डायल पुलिस टीम मौके से भाग निकली। लेकिन निजी साधन से सीएचसी पर भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि घनश्याम मौर्य हार्ट पेशेंट हैं हालांकि मौके पर उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


संदीप निवासी नियामतपुर ने छावनी थाने पर पहुंच कर पीआरवी पुलिस और विपक्षी के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि पैतृक मकान पर निर्माण करवा रहे हैं 112 पुलिस टीम बार बार आकर निर्माण रोक दे रही है। सारे कागजात दिखाने पर डायल 112 के दरोगा मुझे व मेरे पिता को जबरन गाड़ी पर बैठाते समय मारने पीटने लगे। जिससे पिता की तबियत बिगड गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीआरवी पुलिस द्वारा मारने पीटने का आरोप निराधार है। दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें पीआरवी पुलिस गई थी। जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed