{"_id":"6159f3458ebc3e626c1955b2","slug":"prv-basti-news-gkp411608268","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मिनट में पहुंची पीआरवी टीम, बचाई किशोरी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मिनट में पहुंची पीआरवी टीम, बचाई किशोरी की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल बोले, पूछताछ के बाद किशोरी को परिवार वालाें को सौंप दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीआरवी टीम(यूपी-112) ने आत्महत्या की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए किशोरी को बचा लिया। मामला रविवार का है। सूचना के 12 मिनट में टीम पहुंची।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सूचना मिली कि घर पर एक किशोरी अकेली थी। एक लड़के ने आकर उसका फोन छीन लिया। इससे आहत होकर किशोरी आत्महत्या करने जा रही है। सुबह 10.18 बजे सूचना पर पीआरवी टीम के हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, महिला आरक्षी ममता यादव, ज्योति यादव, चालक हेड कांस्टेबल रघुनन्दन उपाध्याय 12 मिनट में मौके पर पहुंचे। पता किया गया तो पाया गया कि मोबाइल छीन लिए जाने से क्षुब्ध होकर किशोरी आत्महत्या करने के लिये कुआनो नदी की तरफ जा रही है। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर किशोरी को बचा लिया। किशोरी के परिजनों के साथ ही गांव वाले पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा करते नहीं थम रहे। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पूछताछ के बाद लड़की के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।