Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Provided training in emergency medical management

Basti News: आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Mon, 30 Nov 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Provided training in emergency medical management
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन लखनऊ के सहयोग से क्लिनिकल सीएमई एवं सिमुलेशन कार्यशाला ‘संजीवनी कोड लाइफ’ का आयोजन किया गया। चिकित्सकों, जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को आपातकालीन एवं गंभीर चिकित्सा परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में हृदयाघात, स्ट्रोक, सड़क दुर्घटना, विषाक्तता, मेडिकोलीगल प्रोटोकॉल और एंटीबायोटिक के उचित इस्तेमाल पर छह वैज्ञानिक सत्र हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा एयरवे मैनेजमेंट, डिफिब्रिलेटर के उपयोग, ट्रॉमा प्रबंधन और आपातकालीन दवाओं की पहचान एवं सुरक्षित इस्तेमाल के लिए चार सिमुलेशन स्टेशन बनाए गए। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव, आयोजन सचिव एवं एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार बरनवाल, कार्यशाला समन्वयक डॉ. पुष्पराज सिंह और वैज्ञानिक सचिव डॉ. राघवेंद्र सहित विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed