फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested by keeping the dead body

Basti News: हादसे में घायल महिला की मौत, हाईवे पर शव रखकर जताया विरोध

Sun, 24 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
protested by keeping the dead body
कप्तानगंज चौराहे पर महिला के मौत के बाद लोगो ने लगाया जाम।
कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला हो गई थी घायल
विज्ञापन

विधायक अतुल चौधरी भी परिजनों के समर्थन में आ गए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज लखनऊ में शुक्रवार की रात मौत हो गई। महिला के परिजनों ने शनिवार की देर शाम पुलिस से नाराज होकर शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। विधायक अतुल चौधरी भी परिजनों के समर्थन में आ गए। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझा बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरीकुण्ड गांव के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार विशाल कुमार यादव (16) और पीछे बैठी मां मंजू यादव पत्नी केशवराम शुक्रवार को दिन में गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। मंजू की हालत नाजुक देखकर डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। रात में मंजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंजू यादव के पिता शिवपलट की तहरीर पर कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पांच बजे जब मंजू का शव लेकर कप्तानगंज पहुंचे तो पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर शव को हाईवे पर रख दिया। परिजनों के साथ कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी भी पहुंच गए और भीड़ लग गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार चालक को बचाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद भी पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया था, समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed