फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest for road

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest for road
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नौ माह से सड़क पर गिट्टी गिरा गायब हैं जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। ब्लॉक के रामजानकी मार्ग से होते हुए मरौटी पांडेय, दहिला खाला, सुबरहा को जाने वाली सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीण नाराज हैं। इसके निर्माण के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने की मांग की।

मार्ग के निर्माण के लिए अक्टूबर 2018 में शिलान्यास कर शिलापट्ट लगा दिया गया। शिलापट्ट पर मार्ग का निर्माण 88.22 लाख रुपये से कराए जाने की बात कही गई है। शिलान्यास के बाद लोक निर्माण विभाग ने अक्टूबर 2018 में सड़क पर गिट्टी गिरवा दी। इसके बाद तब से लेकर अब तक यहां न तो कोई आया और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। उधर, मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते मार्ग पर चल पाना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को ग्रामीण जयशु, मंगल, शिवकरन, जुगेश, अमरदीप, राम नरेश, विनीता आदि इस मार्ग पर एकत्र हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिम्मेदारों ने नौ माह से यहां गिट्टी गिरा कर छोड़ दिया है। गिट्टी गिराकर छोड़ दिए जाने से आए दिन लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग पर चल पाना मुश्किल हो गया है। प्रधान के प्रतिनिधि रिंकू शुक्ल ने डीएम से जनहित को देखते हुए तत्काल मार्ग का निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क अब तक बन जानी चाहिए थी लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed