फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest by women who became debtors in the name of the group

Basti News: समूह के नाम पर कर्जदार बनीं महिलाओं का धरना

Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Protest by women who became debtors in the name of the group
समूह के नाम पर कर्जदार बनी महिलाओं ने सरदार सेना के बैनर तले शास्त्री चौक पर धरना दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। समूह के नाम पर करीब 89 लाख रुपये की कर्जदार बनीं महिलाओं ने बुधवार को शास्त्री चौक के पास धरना दिया।
सरदार सेना के बैनर तले धरना दे रहीं महिलाओं ने बताया कि उन्हें उद्यमी बनाने का लालच देकर उनके नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए गए। अब घर बैंकों से वसूली का नोटिस आ रहा है। इससे समूह की महिलाएं और उनके परिजन परेशान हैं। धरने के बाद डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि गांव की महिलाओं को उद्यमी बनाने का सपना दिखाकर करीब 89 लाख रुपये अलग-अलग बैंकों से निकलवा लिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मीना पत्नी परशुराम निवासी गनेशपुर टोला धनुआ थाना वाल्टरगंज, अनिल निवासी ग्राम चमरौहा सियरापार टोला पंडितपुर कोतवाली और रवि प्रकाश आदि ने गांव की महिलाओं को लालच देकर बैंकों से धन निकलवा लिए।
विज्ञापन

धरने को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, चंद्रगुप्त मौर्य, ज्योति आदि ने संबोधित किया। तीन सूत्री ज्ञापन में आरोपियों की संपत्तियों को बेचकर बैंकों का धन चुकाए जाने, एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed