फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest against sdo second

एसडीओ द्वितीय के खिलाफ तकनीकी सहायकों ने दिया धरना

Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
protest against sdo second
एसडीओ द्वितीय के खिलाफ तकनीकी सहायकों ने दिया धरना
विज्ञापन

- एसडीओ पर मानसिक उत्पीड़न का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में एसडीओ द्वितीय के खिलाफ धरना दिया। संघ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसडीओ पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
संघ जोनल अध्यक्ष सैयद मो. नासिर हुसैन ने बताया कि एसडीओ ने तकनीकी कर्मचारी ओम प्रकाश का इतना मानसिक शोषण के किया कि उन्हें लकवा मार गया। अधिकारी एसडीओ पर कार्रवाई नहीं करना चाह रहे हैं। जिला सचिव मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि यदि कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव राजकुमार चौधरी ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग किया। अजीत कुमार ने कहा कि एसडीओ पर कई बार प्रताड़ित करने का आरोप लग चुका है। हर बार अधिकारी मामले को टाल देते हैं लेकिन इस बार बिना कार्रवाई संगठन नहीं मानेगा। धरने में 82 तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। मौके पर अली अहमद, पंकज पुष्पाकर, हरीश यादव, लालचंद, सत्य प्रकाश, रीना, अमित, इस्लाम, श्यामजी शर्मा, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राम पुकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed