{"_id":"687d505f375f9ef21f0db359","slug":"protest-against-construction-of-boundary-wall-basti-news-c-207-1-bst1004-140507-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चहारदीवारी निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चहारदीवारी निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन
Mon, 21 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। रेलवे की जमीन पर चहारदीवारी से रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज ग्रामीणों रविवार शाम को रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण रोकने की मांग की।
प्रधान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित कुमार सिंह की अगुवाई में लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि रेलवे इतवार, आमा गांव व कोटिया स्टेट का रास्ता बंद कर रहा है। इससे दर्जनों छोटे बड़े व्यवसायी भी परेशान हो गए हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होने वाला है। ग्रामीणों का कहना है कि इतवार बाजार से बुधबाजार का यह रास्ता पुराने नक्शे में दर्ज है फिर भी मनमानी तरीके से निर्माण कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया यदि राजस्व अभिलेखों के हिसाब से निर्माण नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि इसकी शिकायत रेल मंत्रालय व डीएम से की गई है।