{"_id":"60e5ed488ebc3ee59c0719dc","slug":"property-worth-three-and-a-half-crores-seized-by-the-accused-of-fraud-basti-news-gkp4010281166","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोपित की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोपित की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के आरोपित की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
बस्ती। फाइनेंस कंपनी के जरिए लोगों की जमा रकम हड़प करके अर्जित संपत्ति से गोरखपुर के जीडीए टॉवर में खरीदे फ्लैट को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ 21 लाख 10 हजार आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह फ्लैट किम इंफ्रास्ट्रक्टर कंपनी के निदेशक बलवीर सिंह निवासी कामर्शियल डिस्ट्रिक सेंटर जेना टॉवर जनकपुरी दिल्ली के नाम से है। उनके सहयोगी रवींद्र सिंह सिद्धू निवासी पार्क एवन्यू सुल्तानविंड अमृतसर, पंजाब और मनोज अधिकारी निवासी कंधी चौक तिलकनगर, नई दिल्ली भी भागीदार थे। मगर इस संपत्ति पर मालिकाना हक बलवीर सिंह का ही था। एसपी ने बताया कि पुरानी बस्ती थाने में फाइनेंस कंपनी के खातेदारों की तहरीर पर बलवीर सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपित की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त बलवीर सिंह की संपत्ति का पता लगाया गया। जिलाधिकारी की अनुमति से गोरखपुर की राजस्व टीम के साथ इस संपत्ति को जब्त किया गया।