फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Promising students rocked JEE Advanced

Basti News: जेईई एडवांस्ड में होनहारों ने मचाया धमाल

Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Promising students rocked JEE Advanced
हिमांशु सैनी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग।
बस्ती। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। इसमें जनपद के होनहारों ने भी धमाल मचाया। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। होनहारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल से लगायत घर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

प्रैक्सिस विद्यापीठ से 12 वीं उत्तीर्ण छात्र राम प्रकाश प्रजापति को ओबीसी श्रेणी में 4844 रैंक के साथ सफलता मिली है। पिता संजय कुमार कलवारी क्षेत्र के फूलपुर गांव में डेयरी संचालक हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राम प्रकाश ने जेईई एडवांस्ड में स्थान सुरक्षित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यापीठ के प्रबंधक प्रशांत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी, सुशांत पांडेय, कृति शुक्ला आदि ने बधाई दी है। वहीं आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर के छात्र हिमांशु सैनी ने इस परीक्षा में 3194 वीं रैंक हासिल की है। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता संतोष कुमार सैनी, बाबा गंगाराम सैनी और अपनी माता को देते हैं। प्रबंधक इं. शैलेश चौधरी, विजय प्रकाश चौधरी आदि ने मिठाई खिलाकर हिमांशु का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जनरल कैटेगरी में कटरा मोहल्ले की वंशिका श्रीवास्तव ने 3665 वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता विजय श्रीवास्तव समेत पूरे परिवार के लोग बेटी की सफलता पर खुशी में डूबे रहे। वंशिका को घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शिक्षकों ने होनहारों से जरिए फोन संपर्क कर उनकी हौसला आफजाई की।

हिमांशु सैनी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग।

हिमांशु सैनी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग।

हिमांशु सैनी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग।

हिमांशु सैनी को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed