{"_id":"6897a34eddd1cc826e0fc899","slug":"procession-taken-out-on-world-tribal-day-memorandum-submitted-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141736-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विश्व आदिवासी दिवस पर निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विश्व आदिवासी दिवस पर निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
Sun, 10 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
आदिवासी दिवस पर शहर में जुलूस निकालने गोंड महासभा के लोग।
बस्ती। विश्व आदिवासी दिवस पर जिला अस्पताल चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। मंडल मुख्यालय पर महारानी दुर्गावती, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराने, अनुसूचित जन जाति का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल हैं।
अखिल भारत वर्षीय गाेंड महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम लला गोंड के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। राम लला गोंड ने कहा कि आदिवासी जमीन के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है। विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। साथ ही गैरकानूनी तरीके से भी उनकी जमीन पर कब्जा हो रहा है। अगर जमीन नहीं होगी, तो आदिवासी नहीं रहेगा और ना ही उनकी सभ्यता और संस्कृति रहेगी। आदिवासी समाज के अधिकार, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के साथ ही उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ के लिए संघर्ष जारी रहेगा। संवाद