फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession taken out on the anniversary of Arya Samaj

Basti News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sun, 15 Mar 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the anniversary of Arya Samaj
बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर बस्ती के 107वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को गांधीनगर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में रथ पर सवार देश के माने जाने भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री एवं सत्येंद्र वर्मा ने अपने भजनों से लोगों को देव यज्ञ की महिमा बताते हुए आमजन से वेद की ओर लौटने का नारा दिया। उपदेशक हरिहर मुनि ने कहा कि आज समाज आडंबर में डूबा हुआ है, सिर्फआर्य समाज ही लोगों को सही रास्ते पर ला सकता है। शोभा यात्रा रौता चौराहे से होते हुए गांधीनगर आर्य समाज पर संपन्न हुई। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा। शोभायात्रा में देवव्रत, घनश्याम सिंह, सुभाष आर्य, प्रधान बृज किशोर आर्य, मुरलीधर भारती, गरुड़ध्वज पांडेय, मीना आर्य, आलोक, अर्जुन वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed