{"_id":"648f5d94046f4cefb3080f54","slug":"problems-of-consumers-are-not-reducing-low-voltage-becomes-a-problem-basti-news-c-207-1-sgkp1004-160-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कम नहीं हो रहीं उपभोक्ताओं की समस्याएं, लो वोल्टेज बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कम नहीं हो रहीं उपभोक्ताओं की समस्याएं, लो वोल्टेज बना आफत
Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से उपभोक्ता फाल्ट, लो वोल्टेज और अघोषित कटौती का सामना कर रहे हैं। उनकी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वोल्टेज बनाए रखने के लिए विभाग का कोई इंतजाम काम नहीं आ रहा है। यहां तक की अर्थिंग में पानी डालने से भी लो वोल्टेज से राहत नहीं मिल पा रही है।
गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई हैं। हर घंटे कटौती ने उपभोक्ताओं की नाक में दम कर दिया है। शाम छह बजे के बाद से पूरे शहर में 30 से 40 वोल्टेज की कमी आ रही है। पुरानी बस्ती के उपभोक्ता जगमोहन बताते हैं कि छह बजे के बाद कूलर-पंखे की गति सुस्त पड़ जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्या बनी हुई है। दूसरी ओर कब्रिस्तान के पास स्थापित 400 केवी ट्रांसफार्मर से वोल्टेज में उतार चढ़ाव की समस्या चार दिनों से बनी हुई है। उपभोक्ता विक्की शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले बिजली विभाग के कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर को ठीक करने आए थे, इसके बावजूद वोल्टेज में उतार चढ़ाव बना हुआ है। अमरूद बाग में एबी केबल में खराबी के चलते उपभोक्ताओं को घंटेभर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। नरहरिया, पठान टोला, चिकवा टोल और मंगल बाजार में घंटे-घंटेभर की कटौती हो रही है।
-- -- -
फाल्ट दुरुस्त करने में लग रहा समय
- भीषण गर्मी के चलते फाल्ट दुरुस्त करने में भी कठिनाइयां आ रही हैं। दरअसल, तापमान अधिक होने के कारण तार व केबल अधिक गर्म हो रहे हैं। फाल्ट आने के बाद तारों का तापमान कम होने का इंतजार करना पड़ रहा है। अमरूद बाग में शनिवार रात यही हुआ। तार अधिक गर्म होने के कारण मामूली फाल्ट दुरुस्त करने में बिजली कर्मियों को घंटेभर का समय लग गया।
विज्ञापन
-- -- -
- तारों में करंट दौड़ने से वे गर्म होते हैं। ऊपर से तापमान भी अधिक है। ऐसे में फाल्ट आगे के बाद तारों के ठंडे होने का इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे समस्याएं दुरूस्त होने में कुछ समय लग जाता है। कब्रिस्तान ट्रांसफार्मर में कुछ खामी है सोमवार को दुरूस्त करा दिया जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
बिजली आपूर्ति का विवरण
बस्ती। प्रतिदिन 190 मेगावाट बिजली की खपत है। यह पिछले साल की तुलना में 15 मेगावाट अधिक है। अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन घनश्याम मिश्रा ने बताया कि रोस्टर के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 18, शहर में 24, तहसील और नगर पंचायत को 21.30 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। ग्रिड में मांग के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। अभी तक आपातकाल रोस्टरिंग नहीं की गई है।
-- -
वितरण- शहर में
शहर में प्रति उपकेंद्र औसतन 12-15 लोकल फाल्ट प्रतिदिन आ रहे हैं।
- रजिस्टर में औसतन आपूर्ति 23.30 घंटे दर्शायी जा रही है। जबकि 22 घंटे ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिल रही है।
- प्रतिदिन औसतन दो घंटे लोकल फाल्ट दुरूस्त करने में निकल जा रहे हैं।
-- -- -
ग्रामीण इलाके
- 18 घंटे बिजली की आपूर्ति मिलने में आ रहीं दिक्कतें।
- रजिस्टर में औसतन आपूर्ति 17.30 घंटे भरा जा जा रहा है। जबकि उपभोक्ताओं को मुश्किल से 13-14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
- रोस्टर के अनुसार ग्रुप ए में सुबह सात से 10.00 बजे और बी में दोपहर 12.30 से 03.30 बजे तक कुल छह घंटे कटौती का उल्लेख किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में बिजली आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है।
अधीक्षण अभियंता वितरण एसके आर्या ने बताया कि रोस्टर के अनुसार उपकेंद्रों को बिजली मिल रही है। गर्मी अधिक होने के कारण फाल्ट ज्यादा आ रहे हैं। जिसे दुरूस्त करने में बार-बार शटडाउन लेना पड़ रहा है। इसके कारण से आपूर्ति के घंटों में कुछ कमी आ रही है।