फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Problems intact, relief

समस्याएं जस की तस, राहत नहीं

Wed, 23 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 23 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Problems intact, relief
कंम्पनी बाग के पास एटीएम से रूपया निकालने के लिए लगी लाइन।
बुधवार को भी लोग नए नोट के लिए जूझते रहे। बैंकों से लेकर एटीएम तक लाइनों में रुपये के लिए घंटो लगे रहे। एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी की ओर से रकम का भुगतान किया जा रहा है, मगर पब्लिक को जरूरत के मुताबिक रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। एटीएम की हालत में भी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। अभी भी 80 प्रतिशत एटीएम बंद चल रहे है।
विज्ञापन


हजार पांच सौ के नोट बंद होने के बाद 15वें दिन बाद भी शहर के तमाम एटीएम कैश लेस रहे। लोग इस एटीएम से उस एटीएम तक दौड़ते रहे मगर उन्हें राहत नहीं  मिली। कुछ एटीएम जो चालू भी हुए उन पर लंबी कतारें लगी रहीं। पांच  सौ का नया नोट और पर्याप्त रकम आरबीआई की ओर से नहीं मिलने के कारण बैंक  अपने एटीएम को चालू नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि रकम न होने के कारण  इन्हें चालू नहीं किया जा सका। पूर्वांचल बैंक की स्थिति में अभी भी कोई  सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण वह ग्राहकों को भुगतान  नहीं मिल सका।
विज्ञापन


शहर के एसबीआई की कोर्ट  एरिया शाखा का एटीएम बड़े नोट पर प्रतिबंध लगने के  बाद से अब तक चालू नहीं हो पाया। कटरा स्थित एसबीआई कभी कभार ही चालू हो रहा है। कलेक्ट्रेट तिराहे के पास स्थित एसबीआई की व्यैक्तिक शाखा  का एटीएम जैसे ही चालू हुआ, उस पर लंबी कतार लग गई।  बुधवार को  पीएनबी का फौव्वारा तिराहा स्थित एटीएम चालू हो गया। एपीएन पीजी कॉलेज  के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम भी चालू रहा। इसी बैंक का कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, कटरा स्थित एटीएम भी बंद रहा।  रोडवेज तिराहा, कंपनी  बाग  स्थित एचडीएफसीका एटीएम चालू रहा। एक्सिस बैंक,  आंध्रा बैंक, न्याय  मार्ग स्थित यूनियन  बैंक, अरबन बैंक, आईसीआईसीआई  बैंक का एटीएम भी कैशलेस रहा। कटरा  पुलिस बूथ के  सामने स्थित आईसीआईसीआई, कटरा चुंगी  स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम बंद रहा। लोग दिन भर एक एटीएम से दूसरे का चक्कर लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed