फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Problems increased due to low voltage in summer

Basti News: लो-वोल्टेज में नहीं चल पा रहे एसी- कूलर, गर्मी से राहत नहीं

Mon, 22 May 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to low voltage in summer
बस्ती। भीषण गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। तापमान बढ़ने से ट्रांसफार्मर, फ्यूज, तार में से कोई न कोई दगा दे जा रहा है। शहर हो या देहात, विद्युत आपूर्ति हर जगह अनियमित हो गई है। दिन में बिजली गुल होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। रात में लो-वोल्टेज की समस्या ने नींद गायब हो रा रही है। सीढि़यों के साथ दौड़ने वाले बिजली कर्मचारी भी परेशान हो जा रहे हैं। एक फाल्ट ठीक नहीं कर पा रहे, तब तक दूसरे जगह के फाल्ट की सूचना आ जा रही है। गर्मी में लोड बढ़ते निर्बाध विद्युत आपूर्ति के विभागीय दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। तल्ख धूप और गर्मी में जब लोग कूलर, पंखे और एसी के सहारे बंद कमरों में बचाव का मन बनाते हैं तभी बिजली गुल हो जा रही है। फिर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पसीने से तरबतर लोग किसी तरह समय काट रहे हैं। उपकेंद्रों पर फोन करने पर एक ही जवाब फाल्ट ठीक किया जा रहा है कुछ देर और इंतजार कर लीजिए। जिन घरों में इनवर्टर नहीं है वहां परेशानी और बढ़ गई है। बिजली गुल होने के दौरान महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी बिना पंखे के ही समय बिता रहे हैं। रात में अधिकांश मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे एसी, कूलर नहीं चल पा रहे हैं। पंखे रेंगते नजर आते हैं। भीषण उमस से राहत पाने के लिए लोग छतों पर या खुले मैदान में घूम रहे हैं। पिकौरा शिवगुलाम, रंजीत कालोनी, रौतापार, पिकौरा दत्तूराय, मड़वानगर आदि जगहों पर पिछले दो-तीन दिन से लो-वोल्टेज की समस्या गहराई हुई है। वहीं लोकल फाल्ट के चलते बीच-बीच में कटौती भी हो रही है।
विज्ञापन

---
हांफ रहे ट्रांसफार्मर
शहर के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर भीषण गर्मी में आपूर्ति बहाल रखने में अक्षम साबित हो रहे हैं। लोड बढ़ते ही इनके फ्यूज उड़ जा रहे हैं। जंफर भी जगह-जगह टूट जा रहे हैं। रौता, पुरानी बस्ती, अमहट और बड़ेवन फीडर से जुड़े कई टांसफार्मरों की हालत दयनीय है। समय रहते न तो इनकी मरम्मत कराई गई और न हो ये बदले गए। अब जब खपत बढ़ी तो जर्जर ट्रांसफार्मर विभाग और उपभोक्ता दोनों के लिए समस्या बन गए हैं। बैरिहवा चौराहा, फव्वारा चौराहा, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, पांडेय बाजार आदि जगहों पर लगे ट्रांसफार्मर इन दिनों अक्सर ब्रेक डाउन हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गर्मी में बढ़ गई 140 मेगावाट बिजली की खपत
गर्मी के चलते जनपद में अचानक 140 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ गई है। सामान्य दिनों में बिजली के कुल खर्च का आंकलन 230 मेगावाट है। इन दिनों यह बढ़कर 370 मेगावाट हो गया है। हालांकि डिमांड के हिसाब एनटीपीसी टांडा से जनपद को बिजली की आपूर्ति निरंतर हो रही है। लेकिन जर्जर ट्रांसफार्मर और पुराने तारों की वजह से आपूर्ति में व्यवधान खड़ा हो रहा है।
----
चौबीस घंटे में कटौती का ब्योरा
शहरी क्षेत्र में शनिवार को दिन में 12 से 2 बजे तक बिजली गुल रही। शाम को पुरानी बस्ती क्षेत्र में शाम 6 से 7 बजे तक बिजली नहीं थी। पूरे दिन 15 लोकल फाल्ट दर्ज हुआ। रात में रौतापार फीडर से जुड़े एक दर्जन मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह 8 से 9 बजे तक बिजली नहीं थी। दिन में पांच जगहों पर लोकल फाल्ट दर्ज किया गया। इस वजह से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।

-------
बिजली की खपत बढ़ गई है। फिर भी चिंता की बात नहीं है। जरूरत के हिसाब से पर्याप्त बिजली की आपूर्ति एनटीपीसी से मिल रही है। लोड बढ़ने से लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। लेकिन उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। एक-दो दिन में स्थिति सुधर जाएगी।
-एसके आर्य, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed