{"_id":"69221da04db8b5e8b600d42f","slug":"problems-being-faced-in-setting-up-industrial-units-should-be-resolved-promptly-commissioner-basti-news-c-207-1-bst1001-148209-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग इकाइयों की स्थापन में आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग इकाइयों की स्थापन में आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं : कमिश्नर
विज्ञापन
बस्ती। मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक शनिवार को आयुक्त सभागार में हुई। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमी निवेशकों के इकाइयों के स्थापना में आ रही समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, ओडीओपी, निवेश मित्र पोर्टल सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि ऋण वितरण समय से कराए। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होंगी। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निस्तारित कराए। अपर आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल के जनपद बस्ती में कुल 210 इकाइयों द्वारा 2381 करोड़ पूंजी निवेश एवं 8,829 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है।
जनपद संतकबीरनगर में कुल 99 इकाइयों द्वारा 1888.56 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 7479 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 70 इकाइयों द्वारा 399.39 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 2626 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। इस प्रकार बस्ती मंडल में कुल 379 निवेशकों द्वारा 4668.95 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 18934 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। बस्ती मंडल के कुल 275 निवेशकों के 3613 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं। इससे मंडल में कुल 13,364 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
उद्यमी अशोक अग्रवाल ने बताया कि सड़क से विद्युत लाइन ले जाने के लिए आरएपीडीआरपी योजना में 11 केवी पांडेय बाजार व 11 केवी हथियागढ़ फीडर पर कार्यदायी संस्था द्वारा पोल लगा दिए गए हैं। किंतु तार अभी तक नहीं खींचा गया है। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया प्रकरण का त्वरित निस्तारण कराए।