फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Problem due to less operation of buses on local routes

Basti News: लोकल रूट पर बसों का कम संचालन होने से परेशानी

Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Problem due to less operation of buses on local routes
बस्ती। ठंड के कारण जनपद में रोडवेज बस यात्रियों की संख्या कम हुई है। लेकिन जो यात्री सफर पर निकल रहे उन यात्रियों को लोकल रूट की यात्रा के लिए समय से बस नहीं मिल रही है। लोकल रूट पर बसों का संचलन कम होने से परेशानी है।
विज्ञापन

बस्ती रोडवेज डिपो में 119 बसें शामिल हैं। बेड़े में इतनी बड़ी संख्या में शामिल बसों के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। सोनूपार मार्ग, बनकटी, लालगंज, बानपुर, कलवारी, दुबौलिया, गौर, शिवपुर, बस्ती-नंदौर, नाथनगर, पिपरागौतम, आकारी, मीर मझौआ, हनुमानगंज, सोथियाघाट जाने के लिए यात्री कई घंटे बस के लिए खड़े रहते हैं। इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलती तो लोग प्राइवेट वाहन से सफर करते हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि लोकल रूट पर 34 अनुबंधित बसों को लगाया गया है, लेकिन अधिकांश बसें मुख्य मार्ग पर ही सफर पर निकलती हैं। इससे यात्री परेशान होते हैं। बस्ती डिपो से गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर समेत दिल्ली आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है। यात्री अनिल सिंह, अतुल चौधरी ने बताया कि यात्री के हिसाब से लोकल रूट पर बसों की संख्या कम है। कई रूट पर संचलन ठप है, इससे सांसत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि लोकल रूट पर जो बसें तय हैं उसका संचलन हो रहा है। यात्री के अभाव में कई अनुबंधित बसों के मालिक रूट बदलने का प्रस्ताव दिए थे। आवश्यकतानुसार बसों की संख्या रूट पर बढ़ाएंगे। ठंड के चलते यात्री भी कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed