{"_id":"619938ace3ae4b1f1a408b1a","slug":"prize-accused-arrested-in-encounter-basti-news-gkp417055336","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कलवारी पुलिस ने अरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
कलवारी (बस्ती)। पांच दिन पहले थानाक्षेत्र के सेमरा चीगन गांव में डीजे बजाने के विवाद में लोहे के पाइप से हमला कर एक शख्स को घायल करने के आरोपित से शनिवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोविंदापुर-रानीपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पैर में गोली लगने के बाद आरोपित गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक सिपाही को बांह में गोली लगी।
14 नवंबर की रात सेमरा चीगन गांव निवासी मस्तराम ने थाना दुबौलिया के तिघरा निवासी अमरजीत पर लोहे के पाइप से सिर पर वार कर घायल कर दिया था। बात केवल इतनी थी कि अमरजीत ने उसके कहने पर डीजे चालू नहीं किया था। अमरजीत का इस समय लखनऊ में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली कि आरोपित मस्तराम भागने की नीयत से कुसौरा की तरफ जा रहा है।
सूचना के आधार पर उनकी टीम के अलावा एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम प्रभारी गजेंद्र सिंह भी टीम के साथ आ गए। दोनों टीमें उसकी लोकेशन वाली जगह की तरफ जा रहे थे, तभी गोविंदापुर-रानीपुर मार्ग पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। उसे रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। थाने पर तैनात आरक्षी करमचंद के बांह पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में आरोपित मस्तराम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी कलवारी ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मस्तराम ने बताया कि उसकी पुरानी रंजिश लवकुश से थी, उसी को मारने के लिए हमला किया थाख् लेकिन उसका रिश्तेदार अमरजीत आ गया। मस्तराम के विरुद्ध पहले से पंजीकृत मुकदमे के अलावा पुलिस टीम पर फायरिंग तथा तमंचा व कारतूस रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।