फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal's salary hike permanently disrupted

Basti News: प्रधानाध्यापक का वेतन वृद्धि स्थायी रूप से बाधित

Sat, 23 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Principal's salary hike permanently disrupted
चार बार कराई गई प्राथमिक स्कूल इटैली की जांच, गैरहाजिर मिले शिक्षक
विज्ञापन

एमडीएम में भी घालमेल आरोप, पकड़ में आया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में बीएसए अनूप कुमार ने प्राथमिक विद्यालय इटैली के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के एक वेतन वृद्धि पर स्थायी रूप से रोक लगा दी है। विभाग ने अधिकारियों से चार इस विद्यालय की जांच कराई। हर बार संबंधित प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए के अनुसार, 23 मई को खंड शिक्षाधिकारी बहादुरपुर मुसाफिर सिंह पटेल की निरीक्षण आख्या से पता चला कि प्राथमिक विद्यालय इटैली के प्रधानाध्यापक अक्सर गायब रहते हैं। वह सुबह नौ बजे स्कूल आकर एमडीएम का खाना बनवाकर घर चले जाते हैं। प्रतिदिन यहां उपस्थिति होने वाले विद्यार्थियों की संख्या दो से छह के बीच बताई गई। जबकि एमडीएम योजना में 30 से 35उपस्थिति दर्शाई जा रही है। कंपोजिट ग्रांट का भी पूर्ण रूप से उपयोग न होने की बात कहीं गई।
विज्ञापन

बीएसए ने इस जांच आख्या को लेकर मुख्यालय के बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी से तीन तिथियों में क्राॅस चेकिंग कराई। यहां नामांकित 49 बच्चों में से पहली बार दो बच्चे, दूसरी बार शून्य और तीसरी बार दो बच्चे मौजूद मिले। जबकि एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति क्रमश: 36, 25, 30 दर्शाई गई है। इसके अलावा विद्यालय में हैंडवाॅश यूनिट और नल की स्थिति भी खराब पाई गई। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक के वेतन वृद्धि पर स्थाई रूप से रोक लगा दी है। एमडीएम समन्वयक को निर्देश दिए है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में इस विद्यालय में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के अनुसार कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न का आगणन तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि रिकवरी की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed