फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal named on charges of obscene behavior

Basti News: अश्लील हरकत के आरोप में प्रधानाध्यापक नामजद

Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Principal named on charges of obscene behavior
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्रा की मां ने विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। 15 सितंबर 2023 को प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कनौजिया उससे पानी मंगाने के बहाने कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की। दूसरे दिन लड़की विद्यालय न जाने की जिद करने लगी। पूछने पर उसने सारी घटना बताई। इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गई तो वह गालियां देने लगे और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed