फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal injured in accident dies in Lucknow during treatment

Basti News: हादसे में घायल प्रधानाचार्य की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Principal injured in accident dies in Lucknow during treatment
कप्तानगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मेढ़उवा गांव के निवासी विनोद कुमार यादव (35) की मंगलवार रात लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कप्तानगंज कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 नवंबर की सुबह विनोद कुमार यादव अपनी बाइक से कप्तानगंज आ रहे थे। सुबह लगभग 8:30 बजे हरैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक जानवर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। परिजनों ने वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जब स्थिति लगातार गंभीर बनी रही तो अंततः लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। हरैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

विनोद यादव पांच भाइयों में सबसे बड़े और होनहार थे। इनके पिता राम नयन यादव खेती बारी करते है। उनके शव के गांव लौटते ही परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। विनोद यादव अपने सरल स्वभाव और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते थे। पत्नी रीता देवी, बेटा सूजल और बेटी रिया के लिए उनका साया उठ गया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार मनोरमा नदी के किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed