{"_id":"6af8cd28911b4fc2b908bebf","slug":"prince-emerged-victorious-in-the-race-and-sudhara-excelled-in-the-long-jump-basti-news-c-207-1-bst1013-171755-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दौड़ में प्रिंस और लंबी कूद में सुधरा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दौड़ में प्रिंस और लंबी कूद में सुधरा ने मारी बाजी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे व प्र
- फोटो : shiv tripathi
गौर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कवलसिया परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें 100 मीटर और 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरदी के छात्र प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, लंबी कूद के बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोठवा की छात्रा सुधरा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ की गौर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कोठवा की निशा प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरदी के छात्र राम भरोसे ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में प्रिंस और बालिका वर्ग में सुधरा प्रथम रहीं।
कबड्डी के बालक वर्ग में मेजबान प्राथमिक विद्यालय कवलसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय महुआ डाबर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बेलघाट की टीम विजेता रही।