फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prime Minister pledged

Basti News: प्रधानमंत्री ने किया संकल्प सप्ताह का शुभारंभ

Sun, 01 Oct 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 01 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister pledged
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम नई दिल्ली से संकल्प सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। चैंपियंस आफ चेंज पोर्टल की भी शुरूआत की गई। वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी ब्लाॅकों में कराए गए विकास कार्यों से वहां के लोगों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग पूरे देश में सर्वाधिक पिछड़ा 100 जिला चिह्नित करें। इसी प्रकार प्रदेश में 100 ब्लाॅक चिह्नित करके वहां आकांक्षी ब्लाॅक की विकास योजनाएं संचालित करें। उन्होेने संसाधन के समान वितरण पर बल दिया।चैंपियंस आफ चेंज पोर्टल पर सभी जिले एवं ब्लाॅक के अधिकारी विकास के मामले में अपनी स्थिति देख सकेंगे। इससे ब्लॉकों के अंदर क नई प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। प्रधानमंत्री ने तीन प्रदेश के तीन लोगों से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस योजना में जिले के चार ब्लॉकों को शामिल किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, दूधराम, डीएम अंद्रा वामसी, सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed