फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Primary teachers warned of agitation

प्राथमिक शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers warned of agitation
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षको ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : BASTI
प्राथमिक शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 27 सूत्री मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव बेसिक, महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण कराया जाए। शिक्षकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराई जाए। कोरोना से मृतक शिक्षकों, कर्मचारियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने, मृत शिक्षकों के आश्रितों को तृतीय श्रेणी में नियुक्ति करने, परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कराकर पदोन्नति करने, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों का मानदेय 35 हजार करने, शिक्षकों का जनपद स्तरीय स्थानान्तरण करने, 17140 एवं 18150 का आदेश जारी करने, 69000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों का बकाया वेतन नोटरी बयानहल्फी पर करने, विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों का मानदेय 11 हजार करने, एमडीएम डाटा फीडिंग से अध्यापकों को मुक्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अखिलेश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, इंद्रसेन मिश्र, संतोष शुक्ल, रामभरत वर्मा, उमाशंकर मणि त्रिपाठी, चन्द्रभान चौरसिया, विजय वर्मा, नरेंद्र दूबे, बब्बन पांडेय, राहुल उपाध्याय, कृष्ण बहादुर पाल, उधम सिंह, मारूफ खान, राघवेंद्र पाण्डेय, सचिन शुक्ल, विष्णुदत्त शुक्ल, रवि प्रताप सिंह, ओम प्रकाश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed