{"_id":"627fefb9c5b0ef4f367785e0","slug":"primary-school-not-available-in-babahangawa-basti-news-gkp436873680","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गांव में आज भी नहीं है प्राथमिक पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गांव में आज भी नहीं है प्राथमिक पाठशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनगांवा खुर्द में प्राथमिक पाठशाला नहीं
गौर (बस्ती )। स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरत गांव की गलियों तक पहुंच गई हैं। यह दावा सरकारी तंत्र करता है, मगर इसी जिले के गौर ब्लॉक में स्थित 25 सौ की आबादी वाला बभनगांवा खुर्द एक अदद प्राथमिक पाठशाला के लिए तरस रहा है। इसका परिणाम यह है कि यहां के बच्चों को शिक्षा के लिए दूसरे गांव तक की दौड़ लगानी पड़ती है। अभी तक गांव में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर सहित कोई सरकारी भवन नहीं है।
इस ग्राम पंचायत में राजस्व गांव कटास व जोगिया भी शामिल है। दो वर्ष पहले गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में कोई सरकारी भवन नहीं है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में गांव के मतदाताओं को जूनियर हाई स्कूल कवलसिया में मतदान के लिए जाना पड़ता है। जबकि पंचायत चुनाव से पहले टेंट लगाकर गांव में मतदान कराया जा रहा था।
गांव का विकास प्राथमिकता : प्रधान
बभनगांवा खुर्द गांव की प्रधान ममता सिंह ने कहा कि गांव में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन है। मगर, प्राथमिक विद्यालय व स्वास्थ्य सेवा केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन तक पत्राचार किया गया है। गांव का विकास प्राथमिकता पर है। मेरा प्रयास है कि गांव में स्कूल व एएनएम सेंटर खोला जाए।