फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Primary registration of dowry harassment on in-laws

Basti News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का प्राथमिकी दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Primary registration of dowry harassment on in-laws
बस्ती। छावनी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट कोड़री के सूरज वर्मा से 22 नवंबर 2025 को हुआ था। उनके पति सूरज वर्मा, ससुर शिवकुमार वर्मा, सास सीमा वर्मा व ननद राधा वर्मा द्वारा वादिनी से एक महंगी कार और 5 लाख रुपये नकद दहेज में लाने का दबाव बनाया गया। जबकि शादी के समय उनके पिता ने उपहार स्वरूप लाख 31 हजार रुपये नकद, एक मोटर साइकिल और 25 ग्राम सोने की चेन, 7-7 ग्राम की सोने की दो अंगूठी, बेड सोफा, आलमारी, एसपी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, कपड़ा बर्तन राशन आदि समान दिए स्वेच्छा से दिए थे। बावजूद इसके दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया गया। एतराज करने पर उल्हें मारा पीटा गया और जानमाल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed