{"_id":"652aeb4a0bb538bc2c09ada7","slug":"prices-of-fruits-and-dry-fruits-before-navratri-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5726-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्र से पहले फल व मेवे के दाम में दोगुना तक का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्र से पहले फल व मेवे के दाम में दोगुना तक का इजाफा
Sun, 15 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बेलगाम हुई मुनाफाखोरी, 80 रुपये दर्जन बिक रहा केला
15 रुपये में बिकने वाला कच्चा नारियल भी हुआ 40 का
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले ही फल व मेवे के दाम में दोगुना तक इजाफा हो चुका है। इससे श्रद्धालुओं की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। शनिवार को बाजार में खरीदारी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही, इसका फायदा उठाने से व्यवसायी भी नहीं चूके। दो दिन पहले 30-40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला शनिवार को 70-80 रुपये में बिक रहा था। मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए कोई प्रशासनिक तैयारी नहीं दिख रही है।
नवरात्र में सबसे ज्यादा मेवे और फलों के दामों में इजाफा हुआ है। पूजा व अन्य सामग्री के दाम सामान्य बने हुए हैं। शारदीय नवरात्र में व्रत रखने वालों की जेब पर मेवे के दाम भारी पड़ रहे हैं। दो दिन में ही मेवे के दाम 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। हफ्तेभर में मखाना के दामों में 100 रुपये किलो तक की तेजी आई है। कुट्टू व सिंघाड़े के आटा में 100 से 150 रुपये किलो तक की तेजी आ चुकी है।
मेवे के दाम
मखाना- 800 से 850 रुपये.
काजू - 780 से 830 रुपये
छुआरा- 325 से 350 रुपये
किशमिश- 250 से 300 रुपये
बादाम- 850 से 950 रुपये
नारियल गोला सूखा - 250 से 300 रुपये
चिरौंजी- 1650 से 1700 रुपये
नोट सभी दाम किलो में हैं।
...
फलों के दामों में 25 प्रतिशत तक वृद्धि
शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही फलों के दामों में 25-50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। हफ्ताभर पहले तक 50 रुपये किलो बिकने वाला सेब शनिवार को 100 रुपये किलो बिक रहा था। सामान्य दिनों में 10-15 रुपये में बिकने वाला कच्चा नारियल शनिवार को 40 रुपये में बिक रहा था। नवरात्र में पूजा-अर्चना के लिए कच्चा नारियल, केला व सेब का उपयोग सबसे अधिक होता है। इन तीनों फलों के दामों में वृद्धि व्रतियों की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। इसके अलावा अनार, चीकू, पपीता, कच्चा नारियल आदि के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
...
फल पहले का भाव अब क भाव
अनार 80 120
केला 50 80
पपीता 45 60
सेब 50 100
कच्चा नारियल 15 40
चीकू 80 120