{"_id":"68a38de7c2834a75d5086fb8","slug":"prevention-of-cyber-crime-is-possible-only-through-awareness-basti-news-c-207-1-bst1004-142163-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जागरूकता से ही साइबर क्राइम से बचाव संभव
Tue, 19 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद इकाइयों के तत्वाधान में साेमवार को साइबर क्राइम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधि विभाग के सहायक आचार्य अब्दुल गफ्फार एवं विशिष्ट अतिथि भूगोल विभाग के सहायक आचार्य राज किशोर वर्मा थे।
मुख्य अतिथि ने साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी अनजान फोन कॉल मैसेज आदि के आने पर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने डिजिटल अरेस्ट आदि अपराधों की ओर भी सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा इन साइबर अपराधियों से बचने का उपाय भी बताया। विशिष्ट अतिथि राज किशोर वर्मा ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को वर्तमान डिजिटल दुनिया में साइबर ठगों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से ही इन खतरों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. महेंद्र कुमार सोनी और विधि विभाग की सहायक आचार्या डॉ. रश्मि साहू ने भी छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्र मिलन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. बृजेश कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार, डॉ. दिग्विजय कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और सेविकाएं आदि उपस्थित रहे।