{"_id":"56f980ca4f1c1be41ef001af","slug":"president-s-rule-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो’
basti
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव अपने परिवार को मजबूत करने में लगे हैं। प्रदेश सरकार सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे में सपा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। ये बातें हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार से शुरू हुए क्रमिक धरने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
वहीं विशिष्ट अतिथि और कार्यसमिति सदस्य श्याम बिहारी गौड़ और जिला प्रभारी विजय आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार एक संप्रदाय विशेष को योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचा रही है। अध्यक्षता करते हुए हिंयुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि हिंयुवा ने मांगो को लेकर दिसंबर में रुधौली, भानपुर तहसील में धरना देने के बाद जनवरी कलेक्ट्रेट पर धरना देकर तत्कालीन डीएम का घेराव किया गया था। इसके बाद भी उनकी मांगो को नजरंदाज किया जा रहा है।
सूखा राहत चेक वितरण, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आमी और कुआनो नदी को प्रदूषित करने वालों पर कार्यवाही, गोहत्या रोकने, हिंदू उत्पीड़न रोकने आदि मांगो को जब तक नहीं मान लिया जाता तब तक क्रमिक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
मालती देवी ने कहा कि वे बेलन और चौका लेकर धरने में शामिल होती रहेंगी। संचालन राना प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर शशिभूषण सिंह, प्रकाश चौधरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, विनय यादव, महेंद्र तिवारी, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, विनय सिंह, रमेशचंद्र, अनुज सिंह, विचित्र मणि पांडेय, शिवरतन सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामसूरत गौड़ आदि मौजूद रहे।