फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   president,cogress in basti,up

संगठन की मजबूती पर चर्चा, तय हुई समयबद्ध जिम्मेदारी

Sun, 11 Oct 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
president,cogress in basti,up
पत्रकारवार्ता में बोलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।- - फोटो : BASTI
संगठन की मजबूती पर चर्चा, तय हुई समयबद्ध जिम्मेदारी
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान कराने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को शहर के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की समयबद्ध जिम्मेदारी भी उन्होंने तय की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में कांग्रेस तेजी से अपना जनाधार मजबूत कर रही है। ऐसे में संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना होगा, वरना उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। आम जन की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाने में कोई कसर न छोड़ें। महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व उत्तरदायित्व चाहता है, जिसे कार्यकर्ता सुनिश्चित करें, जिससे कांग्रेस को नई ऊर्जा मिले। बैठक में काजी सुहेल, राजकुमार सिंह विश्वनाथ चौधरी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, डॉ. दीपेंद्र सिंह, राम जियावन, सुरेंद्र मिश्र, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, वार्ड सदस्य कम्मो, सिद्दीक, अमित सिंह, कल्लन, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाथरस की घटना पर सरकार ने साधी चुप्पी : लल्लू
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हाथरस की घटना पर सरकार की चुप्पी बेहद संवेदनशील है। सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की घोषणा तो की, मगर जांच अब तक शुरू नहीं हो सकी है। यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस का काम अराजकता रोकना है उसका प्रयोग सरकार अराजकता कराने के लिए कर रही है। सरकार की संवेदनहीनता तो उस समय उजागर हो गई थी, जबकि कोरोना के बाद तमाम प्रवासी अपने वतन लौट रहे थे, मगर उनका कोई पुरसाहाल नहीं था। सड़क पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया लेकिन सरकार के माथे पर जरा सी सिकन तक नहीं आई। बसपा पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मायावती दलित उत्पीड़न के मामलों में किसी के दरवाजे तक नहीं गईं हैं, जबकि वे खुद को दलितों का मसीहा बताती हैं। वहीं प्रियंका गांधी उत्पीड़न की घटनाओं में आम लोगों के साथ खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed