फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prepare for 11 subjects from home and get a certificate

Basti News: घर बैठे करें 11 विषयों की तैयारी, मिलेगा प्रमाणपत्र

Wed, 13 May 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prepare for 11 subjects from home and get a certificate
बस्ती। शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए स्वयं पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि एनसीईआरटी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्वयं प्लेटफॉर्म पर 11 विषयों के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से छात्र कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरेक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल है। इसके अलावा, छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं। यह डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर तरीके सीखने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन

-----
इस प्रकार करें आवेदन
छात्र swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन करें। सभी अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद फाइनल असेसमेंट दें और सफल होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

कोर्स पूरा होने पर मिलेगा प्रमाणपत्र
कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को अपनी तैयारी जांचने के लिए सेल्फ असेसमेंट टेस्ट और क्विज दिए जाएंगे। अंतिम मूल्यांकन पास करने पर उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह रखी गई है, इससे छात्र गहराई से विषयों की समझ विकसित कर सकें। स्वयं पोर्टल पर विद्यार्थी 11 विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इनमें लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, व समाजशास्त्र विषय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed