फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for the second phase of the census have begun; personnel are being trained.

Basti News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू, प्रशिक्षित किए जा रहे कर्मी

Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the second phase of the census have begun; personnel are being trained.
बस्ती। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को व्यवस्थित और सकुशल पूरा कराने के लिए मंगलवार से विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन बैचों में होने वाले प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर गोपाल मिश्र, दीपक गुप्ता, हेमंत चौधरी और अखिल कुमार गुप्ता प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना किट मुहैया कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता और ध्यान से प्राप्त किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान सामने आने वाली जिज्ञासाओं और सवालों को नोट कर मास्टर ट्रेनरों से समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण में मिली जानकारी का फील्ड में सही ढंग से प्रयोग करते हुए जनगणना कार्य पूरी निष्ठा से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि जनगणना में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक समझना जरूरी है। अपर जिलाधिकारी/जनगणना अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि जनगणना निदेशालय से मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण में जनगणना की कार्यप्रणाली, सूचनाओं के सही संकलन, आवश्यक अभिलेख, डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जनगणना का कार्यक्रम
जनगणना के द्वितीय चरण में एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। 4 जनवरी 2027 की रात बेघर लोगों की गणना की जाएगी, जबकि 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। प्रशिक्षण का पहला बैच 6, 7 और 8 अक्तूबर, दूसरा बैच 9, 10 और 12 अक्तूबर व तीसरा बैच 13, 14 और 15 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed