फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation to open athletics center in all three districts of Mandal

मंडल के तीनों जिलों में एथलेटिक्स केंद्र खोलने की तैयारी

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open athletics center in all three districts of Mandal
मंडल के तीनों जिलों में एथलेटिक्स केंद्र खोलने की तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। सरकार खेलो इंडिया के तहत मंडल के तीनों जिलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसके लिए खेल विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है, जिस पर खेल विभाग की ओर से मंडल के तीनों जिलों में एथलेटिक्स केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
एथलेटिक्स केंद्र खुलने से अब मंडल के तीनों जिले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में सक्षम होंगे। इसमें युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का सीधा मौका मिलेगा। यहां से उनकी प्रतिभा के अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, कुश्ती आदि खेल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा बताते हैं कि मंडल के तीनों जिलों में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेने आते हैं। मंडल के कई युवा एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी जीत चुके हैं। बताते हैं कि क्षेत्रीय स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रारंभिक स्तर का ही प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें प्रारंभिक स्तर पर कम संसाधनों की जरूरत पड़ती है। इस लिए इसे चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed