{"_id":"63d170f2cbe8824d60351a33","slug":"preparation-complete-of-republic-day-basti-news-gkp465477160-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज निकलेगी प्रभात फेरी, होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज निकलेगी प्रभात फेरी, होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के रंगोली बनाती महिला पुलिस।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज निकलेगी प्रभात फेरी, होगा ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस : महापुरुषों की प्रतिमाओं, महत्वपूर्ण भवनों की हुई सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गणतंत्र दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को गांधी कला भवन में स्थित बापू की प्रतिमा, फव्वारा तिराहे पर पार्क और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, रोडवेज तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा समेत शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से बिजली के झालरों से सजाया गया है।
सुबह आठ बजे शहर में पांच टोलियों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्कूलों और कालेजों से बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में भी प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मंडलायुक्त कार्यालय में कमिश्नर योगेश्वर राम मित्र, कलेक्ट्रेट पर डीएम प्रियंका निरंजन, सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। रेंज कार्यालय में आईजी आरके भारद्वाज, विकास भवन में सीडीओ तो एसपी कार्यालय में एसपी आशीष श्रीवास्तव ध्वजारोहण।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रात: नौ बजे जनपद मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं व शहीद स्तंभ पर पुष्पार्चन होगा। डीएम गांधी कला भवन में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करेंगी। गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में होगा।
विज्ञापन
शहीद स्मारक पैड़ा, छावनी व नगरबाजार में भी कार्यक्रम होंगे। पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय संप्रेक्षण गृह में कार्यक्रम होंगे। शहीद स्मारक नगर बाजार में 12 बजे दोपहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गणतंत्र दिवस पर मरीजों में कुछ संगठनों की ओर से फल वितरण भी किया जाएगा।
जिला कारागार में दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्टेडियम से एक रूट मार्च का आयोजन किया गया है। इसमें पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, प्रादेशिक विकास दल के स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे। इस रूटमार्च के साथ एक झांकी भी निकाली जाएगी। स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपपेखा
-प्रात: 08:00 बजे से जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों के छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी।
- प्रात: 08:30 बजे से समस्त सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण तत्पश्चात राष्ट्रगान।
- प्रात: 09:00 बजे से जनपद मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण।
- प्रात: 09:10 बजे से पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- प्रात: 10:00 बजे से समस्त शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण।
- प्रात: 10:30 बजे से ग्राम पैड़ा, नगर बाजार खास, अमोढ़ा एवं छावनी में शहीद स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण एवं पौधरोपण।
- 11:00 बजे से 12:00 बजे तक राजकीय संप्रेक्षण गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व मिठाई, फल आदि का वितरण।
- 11:00 से 12:30 बजे तक जिला कारागार बस्ती में विचार गोष्ठी।
- 12:00 से 01:00 बजे तक जिला चिकित्सालय एवं कुष्ठ आश्रम के मरीजों को मिठाई व फल आदि का वितरण।
- 02:00 से 04:00 बजे तक विकास विभागों की झांकी के साथ-साथ एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी द्वारा मार्च पास्ट।
- 02:30 बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन तथा प्रेसक्लब में मतदाता जागरूकता, स्वच्छता अभियान, कोविड-19 महामारी आदि विषयों पर बैठक।
कैबिनेट मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
पुलिस लाइंस में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद पुलिस परेड का मान प्रणाम ग्रहण करेंगे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 09:30 बजे परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि का संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण दोपहर 11 बजे तक चलेगा।