फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pregnant can also get vaccinated to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए गर्भवती भी लगवा सकती हैं टीका

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pregnant can also get vaccinated to protect against corona
कोरोना से बचाव के लिए गर्भवती भी लगवा सकती हैं टीका
विज्ञापन

बस्ती। गर्भधारण के बाद कोविड के हालांकि यहां छिटपुट ही मामले सामने आए थे, मगर अब उनकी सुरक्षा के लिए नेशनल एक्सपर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 ने टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। इससे पहले अन्य लोगों के साथ दूध पिलाने वाली माताओं को भी टीका लगाने को हरी झंडी संस्था ने दी थी।
एक्सपर्ट ग्रुप की सिफारिश के अनुसार, कोविड मरीज को ठीक हो जाने के तीन माह बाद ही कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। अगर उसने पहली डोज लगवा ली है तो उसे दूसरी डोज तीन महीने बाद लगेगी। प्रभारी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फार कोविड- 19 तमाम तथ्यों को खंगालने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि गर्भ धारण के बाद महिलाएं कोरोना सुरक्षा के लिए टीकाकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन

बताया कि वैसे यहां करीब 13 गर्भवती के कोविड संक्रमित होने के मामले आए थे, मगर उसमें से किसी की मौत नहीं हुई। सभी सुरक्षित हैं। डॉ. हुसैन की मानें तो इस निर्देश के बाद से गर्भवती महिलाएं भी टीकाकरण का लाभ पा रही हैं। वैसे संस्था ने पहले दूध पिलाने वाली माताओं को टीकाकरण से प्रतिरक्षित किए जाने को हरी झंडी दी थी। कहा कि यदि किसी ने कोविड से बचाव का टीका लगवाया है तो टीका लगवाने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है। इसी के साथ अगर कोई भी कोविड मरीज निगेटिव होने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है, मगर उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed