फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prayed all night in the cemetery

Basti News: पूरी रात कब्रिस्तान में की इबादत, गुनाह की मांगी माफी

Mon, 26 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prayed all night in the cemetery
नगर बाजार में शब ए बारात पर सजाई गयी मस्जिद
मुस्लिम समुदाय ने मनाया शब-ए-बरात
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शब-ए-बरात पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। लोगों ने हलवा समेत विभिन्न व्यंजन बनाए और गरीबों में बांटा। इस रात लोग पूर्वजों की कब्र पर गए और उनके लिए दुआ की।
हाफिज शमशुद्दीन निजामी ने कहा कि शब-ए-बरात इबादत, तिलावत और सखावत की रात है। इस दिन अल्लाह की सच्चे मन से इबादत की जाती है। इसके साथ ही, कुरान की आयतें पढ़ीं या सुनी जाती हैं और सखावत यानी दान-पुण्य भी किया जाता है। शब-ए-बरात मुसलमानों के लिए मुकद्दस महीना है। इस दिन मस्जिदों और कब्रिस्तानों को खास तौर पर सजाया जाता है। लोग देर रात तक कब्रिस्तानों में पूर्वजों के लि दुआएं पढ़ते हैं और गुनाहों की माफी मांगते हैं।
विज्ञापन

इस्लाम में शब-ए-बरात का खास महत्व है। शब-ए-बरात में शब का अर्थ है रात और बरात का अर्थ है बरी होना. यानी रात में गुनाहों से बरी होना। शब-ए-बरात के दिन धरती से रुखसत हो चुके पूर्वजों के लिए परिजन उनकी कब्रों पर जाते हैं और उनके लिए वहां रोशनी करते हैं और कब्र पर गुलाब के फूल चढ़ाते हैं। अगरबत्ती व मोमबत्ती आदि जलाते हैं। फिर दुआएं पढ़ते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र रात को अल्लाह अपने चाहने वालों का हिसाब-किताब करते हैं। इसलिए जो भी सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं उनके गुनाहों को माफ कर उनके लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed