फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pratidi kera Ganna mulya bhugtan

चीनी मिल प्रतिदिन करें गन्ना मूल्य का भुगतानः कमिश्नर

Fri, 14 Feb 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratidi kera Ganna mulya bhugtan
प्रतिदिन करें गन्न मूल्य का भुगतान : कमिश्नर
विज्ञापन

बस्ती। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल रुधौली को हर दिन गन्ना मूल्य का भुगतान करना होगा। इसकी रिपोर्ट उसी दिन शाम को मंडलायुक्त अनिल सागर और डीएम आशुतोष निरंजन के समक्ष रखनी होगी जिससे नियमित प्रगति की समीक्षा की जा सके। शुक्रवार को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात कही गई।

हिंदुस्तान शुगर मिल पर किसानों का 2018-19 का 33 लाख 24 हजार रुपये बकाया है। मंडलायुक्त ने कहा कि इस साल बलरामपुर चीनी मिल बभनान ने 38522 लाख रुपये व उप्र राज्य चीनी मिल एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड मुंडेरवा ने 158 लाख रुपये की पूरी धनराशि किसानों को भुगतान कर चुकी है। 2019-20 में बजाज हिंदुस्तान रुधौली का 8965 लाख, बभनान चीनी मिल का 3062 लाख तथा मुंडेरवा चीनी मिल 7084 लाख रुपये बकाया है। कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल को शासन की ओर से बैंक सीसी लिमिट 100 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। मिल जल्द ही भुगतान शुरू कर देगी। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल प्रतिनिधि ने बताया कि 25 मार्च से डिस्टलरी चालू होगी। कहा कि शीरा व बगास से प्राप्त 85 प्रतिशत और एथनॉल से प्राप्त 30 प्रतिशत धनराशि किसानों को गन्ना मूल्य के रूप में देने की योजना है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed