फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pradhan trapped in the web of cyber criminals, lost Rs 4.10 lakh

Basti News: साइबर अपराधियों के जाल में फंसे प्रधान, गंवा दिए 4.10 लाख रुपयेे

Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pradhan trapped in the web of cyber criminals, lost Rs 4.10 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। त्योहार की गहमागहमी के बीच साइबर अपराधियों ने लोगों की गाढ़ी कमाई में सेंध लगाने के लिए तरह-तरह के जाल बिछा रखे हैं।
कहीं कूरियर, पार्सल के जरिये धोखाधड़ी करने में आगे बढ़ रहे हैं तो कहीं फर्जी कस्टमर केयर के जरिये खाते से रुपये निकाल ले रहे हैं। नया मामला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ा है।
इसमें दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाईं निवासी ग्राम प्रधान धर्मपाल को 4.10 लाख रुपये का चूना लगा दिया । साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा है। उस ग्रुप में 23 अक्तूबर को एक एप का लिंक किसी ने भेजा, जिसमें उस लिंक को इंस्टाल करने को कहा गया था। प्रधान ने अज्ञानता वश उस एप को इंस्टाल कर लिया। इसके बाद उनके खाते से आईएमपीएस सिस्टम से एकाउंट को हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये 4.10 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। प्रधान धर्मपाल ने बताया कि तीन बार में यह रुपये निकाले गए।
ट्रांजेक्शन का मैसेज आने पर जानकारी हुई तो वह बैंक पर पहुंचे। तब तक खाता खाली हो चुका था। इसकी सूचना 1930 नंबर पर देकर शिकायत दर्ज कराई। बाद में एसपी से मिलकर साइबर थाने पहुंचे।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed