{"_id":"6a0620bc300a266b4a05259f","slug":"power-supply-has-been-disrupted-for-22-hours-at-the-bhaukhari-substation-and-bhaunsia-pump-canal-basti-news-c-207-1-bst1006-158659-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भौखरी उपकेंद्र और भौंसिया पंप कैनाल पर 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भौखरी उपकेंद्र और भौंसिया पंप कैनाल पर 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
हर्रैया। कसबे में स्थापित विद्युत केंद्र से आपूर्ति किए जाने वाले भौंसिया पंप कैनाल लाइन व भौखरी लाइन पर पेड़ गिरने व अन्य तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति करीब 22 घंटे से बाधित है। बिजलीकर्मी दिनभर लाइन बनाने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बुधवार की शाम को आई आंधी पानी में अलग-अलग चार स्थानों पर विद्युत पोल पर पेड़ गिरने व अन्य कारणों से टूट गए। विद्युत केंद्र से भौखरी, बभनान, दुबौलिया, श्रृंगी नारी, महराजगंज, विक्रमजोत, हर्रैया विद्युत सब स्टेशन, बभनान शुगर मिल, भोसिया पंप कैनाल कन्हईपुर अयोध्या तक सप्लाई की जाती है। आई आंधी पानी में हर्रैया से भौखरी उप केंद्र पर जाने वाली लाइन पर घाटमपुर रानीपुर गांव के पास पेड़ गिर गया। जिससे भौखरी जाने वाली 33 हजार लाइन बाधित है।
भौंसिया पंप कैनाल कन्हईपुर अयोध्या जाने वाली लाइन में भी ऐसी ही घटना के चलते आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चार पांच स्थानों पर आधी पानी में विद्युत पोल टूटने कि सूचना मिली है। भोसिया लाइन पर आपूर्ति शाम तक बहाल हो जाएगी।