फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power supply disturb

Basti News: लोकल फाल्ट से कट रही बिजली, गर्मी से अकुलाए लोग

Sun, 23 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
power supply disturb
बस्ती। भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति भी लड़खड़ाई हुई है। बिजली कब कट जाए कोई भरोसा नहीं है। जर्जर तारों के सहारे घर-घर पहुंचाई जा रही बिजली धोखेबाज हो गई है, जो लोड बढ़ते ही दगा दे रही है। रात में अधिकांश मुहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या है। पंखे, कूलर हिलते हुए नजर आ रहे हैं। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से एसी बंद हो जा रही है। भीषण उमस के चलते बेचैनी, अकुलाहट से भरे नागरिक इधर उधर घूमकर रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में हो रही बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। दिन में कई बार बिजली कट रही है। रात में आपूर्ति की स्थिति और खराब है। बिजली कटने के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या भी रहती है, जिससे घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। कूलर, पंखे चलाने के लिए पूरे घर की बिजली बंद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के रौतापार, बैरिहवॉ, आवास विकास, कटरा, गांधीनगर, तुरकहिया, पिकौरा शिवगुलाम, पिकौरा बख्श, मंगल बाजार, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार आदि क्षेत्र में पर्याप्त वोल्टेज में बिजली नहीं मिल पा रही है। यहां हर क्षण बिजली का वोल्टेज बदल रहा है। 220 वोल्ट के बजाय कभी 100 तो कभी 160 तो कभी 90 वोल्ट से भी बिजली कम हो जा रही है। कम वोल्टेज के चलते घरों में लगे पानी के मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं। लगातार वोल्टेज घटने बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खराबी भी आ जा रही है। पंखे, कूलर, फ्रिज के मोटर और पानी के मोटर जल जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट की मार अलग से झेलनी पड़ रही है। शनिवार को 50 फाल्ट दर्ज किया गया। इसके चलते विभिन्न मोहल्लों में बिजली घंटों गायब रही। सुबह 8 से 10 बजे तक पूरे शहर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शहर में लगे हैं 524 ट्रांसफाॅर्मर
शहर में सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए छोटे-बड़े कुल 524 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इसमें 13 ट्रांसफाॅर्मर ऐसे हैं जो ओवरलोड चल रहे हैं। छह विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक उपकेंद्र पर लगभग हर घंटे पर लोकल फाल्ट की सूचना आ रही है, जिससे लाइन भी ट्रिप हो रही है। विभाग के अनुसार ट्रांसफाॅर्मरों में वृद्धि किए जाने के बाद ही लोड कम हो सकेगा। इसके अलावा विद्युत तार भी अधिकांश जगहों पर जर्जर हो चुके हैं। मुख्य लाइन 11 हजार और 440 वोल्ट की लाइन के तार वर्षों से नहीं बदले गए हैं, जिससे लोड बढ़ने पर तार टूटकर गिर जा रहे हैं। ज्यादातर समस्या 440 वोल्ट की लाइन में आ रही है। नंगे तारों के सहारे आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। कुछ नई कालोनियों में ही एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) दौड़ाया जा सका है।

-------------------
लोकल फाल्ट की समस्या तत्काल दूर कराई जा रही है। इसके लिए टीम सभी उपकेंद्रों पर मुस्तैद है। लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज कम मिल रहा है। नए ट्रांसफाॅर्मर के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। -मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed