फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power meter of good fortune installed in college campus

कॉलेज परिसर में लगा दिया सौभाग्य का विद्युत मीटर

Tue, 01 Dec 2020 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Power meter of good fortune installed in college campus
हर्दिया स्थित एक निजी कॉलेज में लगाया गया सौभाग्य योजना का मीटर। - फोटो : BASTI
कॉलेज परिसर में लगा दिया सौभाग्य का विद्युत मीटर
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत निगम में कार्यदायी संस्थाओं के कारनामे हमेशा लोगों को आश्चर्य में डाल देते हैं। जिस व्यावसायिक प्रतिष्ठान की जांच में बिजली अनियमितता की शिकायत एसडीओ तृतीय बलबीर यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी परिसर में सौभाग्य योजना के तहत बाद में विद्युत मीटर लगा दिया गया। अब यह विद्युत निगम के लिए सिरदर्द बन गया है।
मामला 26 नवंबर का है। बिजली अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद एसडीओ तृतीय व अवर अभियंता विजय पाल मय टीम हर्दिया चौराहा पर स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में जांच की थी। जांच में एक किलो वाट के स्वीकृत भार पर 10 किलो वाट तक के भार की बिजली उपयोग होते मिला था। जांच में चोरी पकड़ी जाने के बाद कॉलेज संचालक व अन्य लोगों ने अभियंताओं की टीम से बदसलूकी की थी। एसडीओ ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बिजली अनियमितता और कर्मचारियों से बदसलूकी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सोमवार की रात में कॉलेज परिसर में सौभाग्य योजना के तहत आने वाला मीटर लगा दिया गया। मीटर किसने लगाया, इस बात पर बिजली कर्मी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। एसडीओ व अवर अभियंता का कहना है कि कॉलेज परिसर में मीटर लगाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सौभाग्य योजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी के मनोज यादव ने बताया कि मीटर सौभाग्य योजना का ही है। प्राथमिक जांच में यह मीटर बहादुरपुर के रामपुर गांव निवासी इशरार के नाम ऑनलाइन पंजीकृत मिला है। मीटर कॉलेज परिसर में कैसे पहुंचा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई’
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि व्यावसायिक परिसर में सौभाग्य योजना का मीटर कैसे लगाया गया, इसकी जांच कराई जाएगी। पूरे प्रकरण में जो भी दोषी होगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed